Jabalpur News: रंगोत्सव के आनंद की पूर्णाहुति पर संस्कारधानी में गजब का उत्साह, निकाली गई समरंग शोभायात्रा
Jabalpur News: Amazing enthusiasm in Sanskardhani on the completion of the joy of Rangotsav, Samrang Shobha Yatra was taken out

आर्य समय संवाददाता, जबलपुर। रंगों के त्यौहार होली की विश्राम छटा रंगपंचमी पर संस्कारधानी उत्साहित है। दो-तीन वर्षों से यहां रंगपंचमी बड़े उत्साह से मनाई जा रही है। सामाजिक शक्ति समरसता सेवा संगठन का इसे लेकर सराहनीय योगदान है। दो वर्षों से रंगपंचमी की जो छटा बिखर रही है, वो अद्भुत है। शाम को निकाली गई समरंग शोभायात्रा और उसके बाद आयोजित हुए सांस्कृतिक महोत्सव ने सबका दिल जीत लिया।
शहर का हर जागरुक नागरिक इस आयोजन में सहभागिता कर रहा है। होली तो संस्कारधानी की पहचान है ही, अब उक्त आयोजन के बहाने रंगपंचमी भी शहर की पहचान बन रही है। समरसता होली महोत्सव के पूर्व दोपहर 2.30 से श्रीराम जानकी मंदिर, छोटा फुहारा से विराट समरंग यात्रा निकाली गई। जो मिलौनीगंज चौक, सुभाष टाकीज, कोतवाली, कमानिया, बड़ा फुहारा, लार्डगंज, सुपर बाजार, मालवीय चौक, होते हुए डी. एन. जैन कॉलेज मैदान पहुंची।
देखिए वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DHYVDcaPmD3/?igsh=NDZpcHJ3NTZnZmo1
समरंग शोभायात्रा, यात्रा मार्ग, स्वागत मंच, कार्यक्रम स्थल परिसर, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। इस संबंध में आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया संतो की अगुआई में शोभायात्रा में बृज की होली, अवध की होली, मसाने की होली, सामाजिक समरसता की झांकी, परिवार सभा (कुटुंब प्रबोधन) की झांकी, पर्यावरण संरक्षण की झांकी, स्वच्छता की झांकी में संदेश के साथ ही संगठन के सदस्यों द्वारा पूरे मार्ग की सफाई जाएगी। शोभायात्रा के समापन के बाद डी.एन. जैन कालेज में संतों के कर कमलों से प्रयागराज के संगम तट के मां गंगा के पवित्र जल और होली की पावन गुलाल का वितरण भी कार्यक्रम स्थल में किया गया।